गढवा फूस के झोपड़ी मे आग लगने से पालतू पशु आग कीचपेट में आ गए


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी: थाना क्षेत्र के शिवरी गांव निवासी बिनोद बियार की फुस की झोपड़ी आग लगने से जल कर राख हो गयी।साथ ही उसमें बंधे एक गर्भवती बकरी, एक भैंस का बच्चा भी आग से जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि एक भैंस भी आंशिक रूप से जल गयी।
घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार ने उक्त घटना को लेकर एक लिखित आवेदन कांडी थाना में दिया है। पीड़ित परिवार ने बताया की झोपड़ी में आग किसी छोटे बच्चे ने खेल खेल में लगाया है। घटना के समय घर के लोग कोलसार में ईख की पेराई कर रहे थे।
ग्रामीणों के सूचना पर सभी दौड़ते घर आये। देखा तो सभी झोपड़ी जल कर राख हो चुका था। ग्रामीणों ने चापाकल चलाकर आग पर काबू पाया। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामलला दुबे ने घटना स्थल का दौराकर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिये जाने की मांग की है
Subscribe to my channel



