सहरसा बिहार बीपी मंडल की जयंती धूमधाम से मनाई गई
बीपी मंडल की जयंती धूमधाम से मनाई गई

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार प्रखंड अंतर्गत निराला नगर बैजनाथपुर में गुरुवार को बीपी मंडल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अशोक सिंह ने कहा कि उनके पद चिन्ह पर चलने में गोरव महसूस होता है। उन्होने कहा कि ऐसे महान जनता के सेवक से आज के जनप्रतिनिधियों को सीख लेनी चाहिए ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष विध्यानंद मिश्रा ने कहा कि बीपी मंडल हम लोगों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।आज देश के लोकतंत्र और संविधान पर भाजपा के द्वारा जो खतरा उपस्थित है। उससे संर्घष करने में मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू किए जाने के बाद पिछड़ो में जो एकता आई वह एक बहुत बड़ा बल है। उसी मंडल कमीशन के प्रेरणा स्वगीय बीपी मंडल की पारिवारिक पृष्ठभूमि कांग्रेस एवं स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी हुई थी। उनके पिता रासबिहारी मंडल कांग्रेस पार्टी के संस्थापकों में से एक थे। जिन्होंने कांग्रेस के 25 वार्षिक अधिवेशन में 1910 ई में इलाहाबाद में भाग लिया था। विन्देश्वरी प्रसाद मंडल जी भी पहली बार बिहार विधान सभा में पहले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर जीत कर गए थे। इस अवसर पर पूर्व विधायक अरुण कुमार, किशोर कुमार मुन्ना, इंजीनियर प्रभात रंजन, रूपम कुमारी, गजेंद्र यादव, राजद युवा जिला अध्यक्ष भारत यादव, सरपंच अरुण कुमार, सेवानिवृत्त शिक्षक कमलेश्वरी यादव, अधिवक्ता उमेश यादव, सीपीआई नेता संतोष कुमार, संजय रजक, धनिक लाल मुखिया, गौरव बंटी, चुनचून यदुवंशी, डीएल कॉलेज के पूर्व प्राचार्य राज किशोर यादव, कौशल किशोर यादव, जाप के शशि यादव, डॉ कपिल देव यादव, रंजन यादव, पूर्व जिला पार्षद ओमप्रकाश नारायण यादव, मुखिया चंद किशोर उर्फ चंदन मेहता,पूर्व मुखिया पंकज यादव, समाजसेवी अर्जुन यादव ,रामशरण कुमार
समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होकर बीपी मंडल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

Subscribe to my channel



