Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *दबंगों ने कोटेदार से राइफ़ल की नोक पर बीस हजार रुपये अवैध बसूलने की कोशिश*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

हरदोई: थाना पाली के अंतर्गत ग्राम नादखेड़ा के अनिल कुमार पुत्र फौजदार ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी माँ लज्जावती के नाम सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है आज दिनांक 7 अगस्त 2021 को मैं दुकान पर गल्ला वितरित कर रहा था तभी मेरी दुकान पर बसलिया गांव थाना पाली के परवीन पुत्र नरवीर सिंह ,राजेश सिंह पुत्र नरवीर सिंह, नन्हे भैया पुत्र कुंज बिहारी व सतेन्द्रपाल पुत्र सेवाराम मेरी राशन वितरण की दुकान पर आए और राइफ़ल दिखाकर कहा बीस हजार रुपए दो मैने रुपये देने से इंकार कर दिया तो मुझे गाली देते हुए कहने लगे कोटा नही चला पाओगे और मेरी अँगूठा लगाने वाली मशीन छीनकर तोड़ डाली।काफी लोगो के आने पर मुझे गाली गलौच करते हुए चले गए इसके बाद मैंने स्थानीय थाना पर इन लोगो के खिलाफ सूचना दी है पुलिस ने कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है लेकिन अभी प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com