मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा होने से तीन लोगों की मौत
मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा होने से तीन लोगों की मौत

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा सामने आया है तेज गति से आ रही एक डबल डेकर बस थाना सुरीर कोतवाली इलाके के माइलस्टोन 89 के पास डिवाइडर से टकराकर असंतुलित होकर पलट गई इस हादसे में तीन की मौके पर मौत हो गई वहीं 1 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम राम मच गया घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए बताया जाता है कि डबल डेकर बस बिहार से दिल्ली जा रही थी कि अचानक हादसा हो गया हादसा किन कारणों से हुआ है यह ज्ञात नहीं हो सका है जिला अधिकारी पुलकित खरे का कहना है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है इस हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई है वहीं 1 दर्जन लोग घायल हुए हैं जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है उनका कहना है कि 30 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है जिन्हें अपने स्थान पर भेज दिया गया है
बाईट पुलकित खरे जिलाधिकारी मथुरा
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



