Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा में एक महिला की संदेहास्पद हालत में मौत, स्वजनों बोले – दहेज के लिए गला घोटकर मार डाला 

सहरसा में एक महिला की संदेहास्पद हालत में मौत, स्वजनों बोले - दहेज के लिए गला घोटकर मार डाला 

Spread the love

रिपोर्ट – ललन कुमार सहरसा बिहार

एक महिला की रविवार देर रात्रि को संदेहास्पद मौत हो गई। मृतका बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत  सहुरिया पुर्वी पंचायत स्थित सोनवर्षा टोला वार्ड नंबर 13 निवासी कुन्दन कुमार की पत्नी किरण कुमारी थी। जिसकी शादी 1 वर्ष पूर्व हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। इधर महिला की मौत के बाद महिषी थाना क्षेत्र के कुम्हारा गांव निवासी मृतका के पिता  उमेश पासवान ने  सौरबाजार थाना में आवेदन देकर मृतका की मौत मामले में ससुराल पक्ष के दामाद कुन्दन कुमार, ससुर मोहन पासवान, सासु माँ शांति देवी, गोतनी रुबी देवी, रामप्रवेश पासवान पर दहेज के लिए गला घोट कर हत्या कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए आरोपित किया है। मृतका के पिता उमेश पासवान ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा हैं कि मेरी लड़की किरण कुमारी की शादी होने के बाद ससुराल आई थी। करीब छह माह तक ठीक ठाक रहा जिसके बाद हमारे दामाद एवं उनके माता पिता के द्वारा प्रताड़ित करने लगा। बीते रविवार की रात करीब 8:30 बजे लड़की से बात हुई। लड़की बोली पैसा को लेकर तीन-चार दिनों से विवाद चल रहा है। आज सुबह फोन करने पर लड़की का मोबाइल रिसीव नहीं हुआ। जैसे ही दामाद के यहां पहुंचा तो हमारी लड़की की लाश पड़ी हुई थी। घर से दमाद समेत सास-ससुर फरार था। घटना की सूचना  सौर बाजार पुलिस को मिलते ही सदर वाले के साथ घटनास्थल पहुंचकर घटना की तहकीकात करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के बारे में पता चल सकता है, हालांकि मृतिका महिला के पिता द्वारा आवेदन मिला है जांच पड़ताल की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com