Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मथुरा हाईवे पर चार युवकों को तमंचा लहराते हुए पकड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

मथुरा हाईवे पर चार युवकों को तमंचा लहराते हुए पकड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

Spread the love

मथुरा जिला

*मथुरा हाईवे पर चार युवकों को तमंचा लहराते हुए पकड़ा कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा*

मथुरा में हाईवे और शहर की सड़कों पर कार सवार चार युवकों का तमंचा लहराते हुए वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। इनके कब्जे तमंचा और दो कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

इनकी कार को सीज किया गया है। पुलिस की कार्रवाई से ऐसी हरकत करने वालों में खलबली मच गई है।

एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को कोतवाल संजय कुमार पांडेय और कृष्णानगर चौकी प्रभारी अजय अवाना ने इन चारों युवकों को बैंक कॉलोनी में भाजपा नेता पन्नालाल गौतम के घर के सामने खाली प्लॉट से पकड़ा है।

पकड़े गए हर्ष गोस्वामी उर्फ सूरज निवासी विकास नगर, दीपेश सिंह निवासी विकास नगर, हेमंत गोला निवासी जन्मभूमि लिंक रोड, एवन होटल वाली गली और सचिन कुमार निवासी रामनगर, कृष्णानगर हैं। इन चारों पर आयुध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अगर ऐसी कोई भी हरकत करते पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com