Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

शिक्षक की संदिग्ध मौत के बाद सहरसा पहुंचे शिक्षा मंत्री। कहा-मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच

शिक्षक की संदिग्ध मौत के बाद सहरसा पहुंचे शिक्षा मंत्री। कहा-मामले की होगी उच्च स्तरीय जांच

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज रविवार देर रात तकरीबन साढ़े 10 बजे मास्टर स्वर्गीय शशि यादव के घर पर मातम पोरसी में आये शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव।जहां उनके साथ राजद के पूर्व विधायक अरुण यादव,जिला परिषद उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव,राजद नेता भीम कुमार,सुशील यादव,गोलू यादव,सहित सैकड़ों राजद कार्यकर्ता मौजूद दिखे।वहीं स्वर्गीय मास्टर शशि यादव की संदिग्ध मौत को लेकर उनके पिताजी सेवानिव्रित शिक्षक महेशरी प्रसाद यादव ने शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्र शेखर को आवेदन देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की।
मालूम हो कि बीते 27 जनवरी को सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी ढाला के पास मास्टर शशि यादव अपने मित्र के साथ खड़ा था।उसी दौरान 112 नंबर की गाड़ी शिवपुरी ढाला पर पहुंची,जहां किसी मामूली बात को लेकर मास्टर शशि यादव से बहस हुई और 112 नंबर की गाड़ी से आयी हुई पुलिस जबरन मास्टर शशि यादव को गाड़ी में बैठाकर लेकर जा रहा था।उसी दौरान वो 112 न कि गाड़ी से कूद गया उसी दौरान उनको चोट लग गयी जिससे वो जख्मी हो गया ।जख्मी हालत में 112 न गाड़ी की पुलिस आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कर फरार हो गया।वहीं परिजन को जब इसकी सूचना मिली तो जख्मी को देखने सदर अस्पताल पहुंचा तो वो बेहोश पड़ा था।उसके बाद डॉ ने जख्मी को पटना रेफर कर दिया।जहाँ 29 जनवरी को पटना में ईलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी थी।जिसको लेकर उनके परिजन के द्वारा पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया था और एसपी,डीआईजी,और सदर थाने में आवेदन देकर जांच की मांग किया था।और बीते 8 फरवरी को मास्टर स्वर्गीय शशि यादव के समर्थन में राजद के नेता और कार्यकर्ता के द्वारा सहरसा में केंडिल मार्च भी निकाला गया था।
वहीं मातम पोरसी में आये शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर यादव ने कहा कि जितनी जानकारी परिवार वालों के तरफ से मिली है और शुभचिंतकों ने जो बतायी है,ये गंभीर जांच का विषय है।कौन दोषी हैं जांच के बाद ही पता चल पाएगा।वैसे उच्चस्तरीय जांच होगी,इसके लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है की हम अपने समाज के परिवार के जिज्ञासा को इंसाफ मिले।ये घटना है या दुर्घटना है या कराया गया है,जब स्पस्ट जांच होगी तो पता चलेगा।उन्होंने ये भी कहा कि मैं ऊपर बात करूंगा।
वहीं मीडिया ने सवाल किया कि पूर्णिया में महागठबंधन की 25 फरवरी को रैली है उसमें कॉंग्रेस शामिल नहीं हो रही है।उन्होंने अपने को किनारा करते हुए कहा कि इसके बारे में तो हमारे प्रवक्ता रणनीतिकार ही बोलेंगे ।सरकार के पक्ष से अभी बोलने का अवसर नहीं है।उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए पार्टी अधिकृत है।वैसे हमारे पार्टी के प्रवक्ता रणनीतिकार समुचित समय पर समुचित बयान देंगे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com