सहरसा बिहार बीजेपी एमएलए का विवादित बयान, कहा अंग्रेज की औलाद है राहुल गांधी
बीजेपी एमएलए का विवादित बयान, कहा अंग्रेज की औलाद है राहुल गांधी

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* एक ओर जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो आंदोलन को लेकर यात्रा पर हैं और दूसरी ओर आज रविवार को भारत जोड़ो आंदोलन की अंतिम पड़ाव में जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर बिना टोपी पहने झंडा फहराए है।इसी कड़ी में आज रविवार को
बिहार के सहरसा में रविवार को पूर्व वन पर्यावरण मंत्री सह भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू अपने निज आवास पर राहुल गांधी के भारत जोरो यात्रा के दौरान बिना टोपी के झंडा फहराने को लेकर मीडिया से कहा कि ये कांग्रेसियों का कल्चर है ,कांग्रेस पार्टी का अपना कानून चलता है देश में।इनको देश के नियम कानून से कोई मतलब नहीं है।उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा लगता है कि ये लोग अंग्रेज के ओलाद है,।कभी राहुल गांधी जी आलू से सोना निकालते हैं,कभी राहुल गांधी जी पार्लियामेंट में आंख मारते है,औऱ कभी जाके लाल चौक पर बिना टोपी पहने झंडा फहराते हैं।इससे बड़ा दुःखद क्या हो सकता है।बिना मर्जी के जो मन होगा उसी तरह देश चलाएंगे,यही इन काँग्रेशियों का कल्चर है।बिना टोपी के झंडा फहराने का और पूरे देश को नसीहत देते रहते हैं,और पद यात्रा करते हैं।

Subscribe to my channel


