Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर निकला मसाल जुलूस।

अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर निकला मसाल जुलूस।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर निकला मसाल जुलूस

*ANCHOR :-* अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा 6 सूत्री मांगों के समर्थन में मंगलवार से किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर कर्मचारियों ने सोमवार की संध्या में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार यादव एवं सचिव नवीन कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी होने के कारण तथा विगत 7 सालों से बार-बार झूठा आश्वासन देने हेतु केंद्रीय संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर छ सूत्री मांगों के समर्थन में पूरे देश के 2 लाख 70 हजार ग्रामीण डाक सेवक आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। जिसकी पूर्व संध्या पर कर्मचारियों ने मशाल जुलूस निकाला। उन्होंने बताया कि सहरसा प्रमंडल के 530 शाखा डाकघर के सभी कर्मचारी 12 दिसंबर से हड़ताल पर डटे रहेंगे। उन्होंने विभागीय सिस्टर संगठन से नैतिक और सैद्धांतिक सहयोग और समर्थन देने की अपील की।उन्होंने बताया कि 6 सूत्री मांगों में ग्रामीण डाक सेवक को 8 घंटे का काम पेंशन सहित सिविल पद धारक घोषित करने, कमलेश चंद्र समिति की अनुशंसा को लागू करने, ग्रेच्युटी पर अधिकतम सीमा को हटाने, साथ ही वर्तमान में कम वेतन पाने वाले कर्मचारियों को चिकित्सा सुविधा देने, डाक सेवकों के अप्रयुक्त छुट्टी को बढ़ाने की मांग शामिल है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com