Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

चित्रकूट तीर धुमाई गंगू बालू खदान में चल रहा ओवरलोडिंग का खुला खेल

तीर धुमाई गंगू बालू खदान में चल रहा ओवरलोडिंग का खुला खेल

Spread the love

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

तीर धुमाई गंगू बालू खदान में चल रहा ओवरलोडिंग का खुला खेल

*मानकों को ताक में रख कर बीच जल धारा से की जा रही लोडिंग*

चित्रकूट। जनपद के राजापुर क्षेत्र अंतर्गत तीर धुमाई गंगू में चल रहे बालू खदान में ठेकेदारों के द्वारा ओवर लोडिंग कर बालू चोरी करने की बात सामने आई है।

बतादे कि राजापुर क्षेत्र के तीर धुमाई में संचालित बालू खदान में बालू माफियाओं के द्वारा मानकों को नजर अंदाज कर बीच नदी से जल धारा से बडी-बडी मशीनों से ट्रकों और ट्रैक्टरों में ओवर लोडिंग की जा रही है। जो बीडियो में साफ देखने को मिल रहा है। जबकि जिलाधिकारी के सख्त निर्देशों पर उप जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारी आये दिन घाट संचालकों के साथ बैठक कर ओवर लोडिंग न करने और सरकारी नियमानुसार घाट चलाने के निर्देश दिए जा रहे है फिर भी घाट संचालकों पर कोई प्रभाव नहीं पड रहा है। बिना भय के ओवर लोड कर सरकार के नियमों की धज्जियां उडा रहे हैं। और ओवरलोड वाहन को सड़कों पर सरपट दौड़ते देख सकते हैं, और साशन प्रशासन मौन है। इससे साफ नजर आता है कि शासन जो शासन व्यवस्था कि बैठक करता है वह सिर्फ एक दिखावा है और कुछ नहीं अब देखते हैं कि खबर का प्रशासन पर क्या असर होता है और प्रशासन किस प्रकार इस प्रकरण पर कार्यवाही करता है यह एक सोचनीय बिंदु है।

मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com