Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी के द्वारा लिपिक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

प्रमंडलीय लेखा पदाधिकारी के द्वारा लिपिक के साथ मारपीट का वीडियो हुआ वायरल

Spread the love

रिपोर्ट विकास कुमार

सहरसा :- आज हम आप सभी के सामने एक विभाग में हुए मारपीट का वायरल वीडियो लेकर आए हैं। यह वीडियो को देखकर आप खुद अनुमान लगा सकते हैं कि किसने किसको मारा। यह वायरल वीडियो सहरसा पीएचईडी के प्रमंडलीय लेखा अधिकारी करुणानिधि सौरभ के द्वारा अपना कमर से बेल्ट निकालकर किस तरह अपने ही विभागीय कर्मी लिपिक शंकर के साथ मारपीट कर रहे हैं। यह आप इस वायरल वीडियो में साफ देख सकते हैं। इस वीडियो में आप एक प्रमंडलीय अधिकारी के मुंह से कितनी गंदी गंदी गाली निकल रहा है। यह भी सुन सकते हैं। हालांकि इस गंदी गंदी गाली को हम आप लोगों को नहीं सुना सकते। बीते 25 मई को दोपहर के समय हवाई अड्डा के समीप अधीक्षण अभियंता कार्यालय में अपने एक दो कर्मी के साथ मिलकर करुणानिधि ने लिपिक शंकर कुमार के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आपको बता दें यह साहब बहुत ही ताकतवर अधिकारी हैं। विभाग में इनकी खूब चलती है उस दिन बबलू मंडल ने बताया कि मुझे मारने के लिए कई गुंडे मेरे पीछे आए थे अगर आप सीसीटीवी फुटेज को देखेंगे तो आपको सारी घटनाएं साफ समझ में आ जाएगी पुलिस अगर ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज को खंगालेंगे तो कई राज खुल के सामने आ जाएंगे। हालांकि इस वायरल वीडियो का पुष्टि हम नहीं करते हैं मगर यह साफ कह सकते हैं कि विभागीय अधिकारी इस वायरल वीडियो को ठीक से देख ले। यह किसी के साथ भी हो सकता है। अगर आप अपने कर्मी के गलतियों पर इस तरह पर्दा डालेंगे तो पब्लिक तो पूछेगा ही।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com