सहरसा बिहार मछली कारोबारी और ट्रेन के गार्ड में मछली ट्रैन में रखने को लेकर हुआ बहश बाजी। जिसका वीडियो हुआ वायरल
मछली कारोबारी और ट्रेन के गार्ड में मछली ट्रैन में रखने को लेकर हुआ बहश बाजी। जिसका वीडियो हुआ वायरल

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*एंकर :-* बिहार के सहरसा में आज मंगलवार को सियालदह हाटे बाजरे एक्सप्रेस ट्रेन में मछली के अवैध कारोबारी करने वाले लोगों और ट्रेन के गार्ड में बहश बाजी हुई।जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।यह वायरल वीडियो सहरसा स्टेशन का है और आज मंगलवार का ही बताया जा रहा है।इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे गार्ड और मछली कारोबारी में बहस बाजी हो रही है मछली बोगी में रखने को लेकर और ट्रेन के बोगी के सामने कुछ यात्री भी नजर आ रहे हैं।करीब 20 मिनट तक मछली के कारोबारी और ट्रैन के गार्ड के बीच होती रही गरमागरम बहस।इस वायरल वीडियो में ये भी सुना जा सकता है कि गार्ड मछली कारोबारी को कह रहा है कि जीआरपी हो या आरपीएफ हो किसी की मजाल नहीं है जो बिना बुकिंग कराए हुए चढा देगा।उन्होंने ये भी कहा कि उतारो सब मछली।
ट्रैन के ब्रेक से लेकर विकलांग और महिला बोगी सहित साधारण डिब्बे में बिना बुक कराए हुए मछली को लोड कर देने से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं इस बहस को लेकर मछली कारोबारियों ने जीआरपी और आरपीएफ पर आरोप लगाते हुए कहा कि नजराना देकर ट्रैन में बिना बुकिंग किये हुए लोड करते हैं मछली हो या और अन्य सामान।

Subscribe to my channel


