नवजात की मौत पर भड़का युवक, 1000 लोगों के साथ सदर अस्पताल घेरने और डॉक्टर को पीटने की दी खुलेआम धमकी ।
नवजात की मौत पर भड़का युवक, 1000 लोगों के साथ सदर अस्पताल घेरने और डॉक्टर को पीटने की दी खुलेआम धमकी ।

शीर्षक: हमीरपुर: नवजात की मौत पर भड़का युवक, 1000 लोगों के साथ सदर अस्पताल घेरने और डॉक्टर को पीटने की दी खुलेआम धमकी ।
हमीरपुर: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक सदर अस्पताल के एक डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए खुलेआम धमकी दे रहा है। युवक का दावा है कि डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की मौत हो गई है, और उसने जिलाधिकारी (डीएम) से डॉक्टर को तुरंत निलंबित कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
वायरल वीडियो में युवक कहता हुआ नजर आ रहा है, “माननीय डीएम साहब से अनुरोध है कि जिस डॉक्टर की लापरवाही की वजह से एक नवजात शिशु की अस्पताल में मौत हुई है, अगर उस डॉक्टर को निलंबित नहीं किया जाता है और उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है, तो मैं सदर अस्पताल को एक हजार आदमियों के साथ घेर लूंगा”।
युवक ने आक्रोश में आकर कानून अपने हाथ में लेने की बात कही है। उसने खुलेआम धमकी दी है कि वह डॉक्टर की बुरी तरह पिटाई करेगा और इस पूरे हंगामे की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। वीडियो में युवक ने कहा कि आजकल आईवीएफ (IVF) जैसी मुश्किल प्रक्रियाओं से बच्चे पैदा होते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वीडियो के अंत में, युवक ने बेहद आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा (गाली) का प्रयोग करते हुए मारपीट करने की धमकी दी है। वीडियो पर टेक्स्ट में “पूर्ण समर्थन और जन सैलाब के साथ तैयार है हमीरपुर में मिलूँगा !!” भी लिखा हुआ है।
सरेआम अस्पताल का घेराव करने, मारपीट करने और अपशब्दों का प्रयोग करने का यह वीडियो पुलिस और प्रशासन के लिए चिंता का विषय है। जहाँ एक ओर नवजात की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है, वहीं इस तरह कानून व्यवस्था को चुनौती देने और भड़काऊ बयानबाजी करने वाले इस युवक पर भी प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की आवश्यकता है।
Subscribe to my channel



