BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित

कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित

Spread the love

*लोकेशन  सहरसा (बिहार)
*संवाददाता  विकास कुमार

कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से हुआ आयोजित, पूजनोत्सव के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा दिखाई बच्चे व कलाकार

सहरसा में कलवार समाज का बलभद्र-सहस्त्रार्जुन पूजनोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। शहर के डीबी रोड स्थित रैनबो रिसोर्ट में आयोजित समारोह में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधि-विधान के साथ भगवान श्री बलभद्र-सहस्त्रार्जुन की पूजा-अर्चना कर समाज की सुख-समृद्धि की कामना की गई। कार्यक्रम के दौरान मंचासीन अतिथियों का पाग, चादर, बुके और प्रतीक चिह्न देकर सम्मान किया गया। इसके बाद समाज के बच्चों और स्थानीय कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई। बेहतर प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने समाज की एकता और वैश्य समाज की राजनीतिक भागीदारी को लेकर भी अपनी बात रखी।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com