BreakingprobivPublicएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय शिक्षक संघ में चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय शिक्षक संघ में चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

Spread the love

‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत मध्य विद्यालय शिक्षक संघ में चित्रकला एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन

सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं कार्यकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सपनों का भारत’ कार्यक्रम के तहत आज सुभाष चौक स्थित मध्य विद्यालय शिक्षक संघ स्कूल में विद्यार्थियों के बीच चित्रकला एवं अन्य रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देश के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता एवं विकसित भारत की परिकल्पना को बढ़ावा देना रहा।जिसके अंतर्गत बच्चों ने अपने कल्पनाशीलता को चित्र के माध्यम सें प्रदर्शित कर अपने मनोभाव को सार्वजनिक रूप से उकेरा।कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. आलोक रंजन, बिहार प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री दिवाकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, शिक्षा विभाग के डीपीओ मिथलेश कुमार, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, जिला जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, जिला महामंत्री भैरवानंद झा, जिला मंत्री अरविंद भगत, मीडिया प्रभारी कुमार सिन्हा, जिला प्रवक्ता अभिनंदन कुशवाहा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com