दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर दोरमा भगवती स्थान परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित
दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर दोरमा भगवती स्थान परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित

दुर्गापूजा की तैयारियों को लेकर दोरमा भगवती स्थान परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित
सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा
आगामी दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर दोरमा भगवती स्थान परिसर में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा ने की।बैठक में दोरमा भगवती स्थान पर वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुरूप दुर्गा पूजा एवं मेले को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और व्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। ग्रामीणों ने पूजा एवं मेले के दौरान आपसी भाईचारा, सामाजिक सौहार्द और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया।
बैठक में पूजा की तैयारियों, मेले की व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित ग्रामीणों ने आयोजन को सफल बनाने में हरसंभव सहयोग देने की बात कही।
बैठक मे पंचायत के मुखिया अरुण यादव,अशोक झा, पूजा कमेटी के अध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष प्रमोद पासवान, सचिव विद्यानंद चौधरी, कन्हैया झा,सुधीर ठाकुर ,मुकेश झा,मदन झा,मिथिलेश झा शरण पासवान, छौटकु पासवान, मनोरंजन चौधरी, शरद कुमार विरेन्द्र पासवान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



