Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: जनवरी तक पूर्ण करे डिग्री कालेज का काम

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

जनवरी तक पूर्ण करे डिग्री कालेज का काम

गुणवत्तापूर्ण तरीके से ससमय पूर्ण हो सभी कार्य : उपायुक्त

पाकुड़ । उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी वरुण रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को भवन एवं भवन कॉर्पोरेशन
विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। डीसी ने जिले में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कराये जा रहे कार्यों की बिंदुवार समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।समीक्षा के क्रम में भवन प्रमंडल को रूबन कलस्टर एवं स्टोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर रीडिंग फैकल्टी सेंटर आदि को अक्टूबर माह तक कंप्लीट करने का निर्देश दिया। वही कोल्ड स्टोरेज का निर्माण अगस्त तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। भवन कॉर्पोरेशन को बिल्डिंग, एग्जामिनर हॉल, डिग्री कॉलेज आदि को जनवरी तक पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंता व अधिकारी उपस्थित थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com