कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में महागठबंधन की बैठक आयोजित
कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में महागठबंधन की बैठक आयोजित

कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर राजद प्रत्याशी के पक्ष में महागठबंधन की बैठक आयोजित
कोशी क्षेत्र सदैव समाजवादियों का गढ रहा है: नितेश कुमार
सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा
कोशी स्नातक निर्वाचन को लेकर सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गई है।इसी क्रम में राजद महागठबंधन के कार्यकताओं की बैठक शनिवार को पूजा रिसॉर्ट में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान जिला राजद अध्यक्ष मो ताहीर ने किया।जबकि कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष ई कौशल यादव के द्वारा किया गया।वही धन्यवाद ज्ञापन अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष भीम कुमार भारती ने किया।बैठक के दौरान महागठबंधन कार्यकर्ताओ ने एक स्वर से कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी नितेश कुमार यादव को जिताने का संकल्प लिया।साथ ही सक्रिय रूप से चुनाव में लगकर सभी वोटरों को अपने पक्ष में करने का आग्रह किया गया।इस अवसर पर कोशी स्नातक निर्वाचन के उम्मीदवार नितेश कुमार ने कहा कि कोसी क्षेत्र समाजवाद का गढ रहा है। समाजवादी नेता की अपनी पहचान रही है इस बार कोशी के लोग राजद प्रत्याशी को ही अपना वोट देंगे।इसके लिए संकल्पित होने के लिए यहां एकजुट हुए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में वित्त रहित शिक्षकों की समस्या बढ़ती ही जा रही है।उन्हे समय पर अनुदान नही मिल रहा है।इस बार विजयी होने पर मैं सदन में वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान दिलाने के लिए आवाज बुलंद करूंगा। साथ ही बेरोजगार युवकों के लिए बेरोजगारी भत्ता सहित अन्य मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा।बैठक में महिषी विधायक डा गोतम कृष्ण, सहरमा विद्यायक आई पी० गुप्ता,पूर्व विधायक अरुण यादव, सी.पी.आई नेता ओम प्रकाश नारायण, राजद नेता रंजीत यादव अमरेन्द्र यादव, ई. ई कोशल यादव, मो. नेहेमउद्दीन,उपाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, अख्तर हुसेन,
गोविन्ददास तांती, पूर्व अध्यक्ष गीता यादव, गुजन देवी, नरेश कुमार, तंजीम अहमद, चन्द्रकिशार भादव, रतिलाल यादव,विनोद यादव, तेजनारायण यादव, पवन यादव, भीम कुमार भारती,सतीश कुमार साह, धनोज शर्मा,मनोज यादव,अख्तर हुसैन, जय कुमार यादव सहित अन्य मौजूद थें।
Subscribe to my channel


