BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च, फूंका पुतला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च, फूंका पुतला

Spread the love

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी को लेकर आइसा कार्यकर्ताओं ने निकाला प्रतिवाद मार्च, फूंका पुतला

सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा

शहर के कचहरी चौक पर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के अखिल भारतीय प्रतिवाद के आह्वान पर शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बर्खास्तगी व माले महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, नेहा, योगेन्द्र यादव सहित अन्य राजनीतिक कार्यकर्ताओं को गिरफ्तारी के खिलाफ आइसा कार्यकर्ताओं ने प्रतिवाद मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी किया। प्रतिवाद मार्च व पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद ने किया। सम्बोधित करते हुए आरवाइए के राष्ट्रीय परिषद सदस्य कुंदन यादव ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के बाद चुनावी प्रक्रिया, मतदाता सूची में सुधार के नाम पर चल रही एसआईआर प्रक्रिया को लेकर लोकतांत्रिक एवं नागरिक अधिकारों से जुड़े गंभीर सवाल उठ रहे है।चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के खुलासे के बाद ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करने के बजाय दिल्ली में जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे दीपांकर भट्टाचार्य, नेहा, योगेन्द्र यादव सहित सैकड़ो लोगों की गिरफ्तारी साबित करता है कि लोकतान्त्रिक अधिकारों और मताधिकार की रक्षा के लिए उठ रहे आवाज को पुलिसिया कारवाई के जरिये दबाने की नाकाम कोशिश कर रही है। आइसा जिलाध्यक्ष आशीष आनंद ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने, एसआईआर को तत्काल निलंबित करने, एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से काटे गए तमाम नामों की बहाली, चुनाव आयोग की स्वतंत्र एवं लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली की बहाली, चुनाव आयुक्तों की बहाली की वर्तमान प्रणाली रद्द करने, चुनाव आयुक्तों को बहाल करने वाली कमिटी में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को शामिल करने, एसआईआर के बाद हुए बिहार चुनाव को रद्द करने की मांग की।मौके पर आरवाईए नेता सागर कुमार शर्मा, ऋतुराज कुमार, ज्योतिष कुमार, सत्यम कुमार, ओमप्रकाश कुमार, नितीश कुमार, मो. मुस्ताक, विपिन कुमार, पप्पू कुमार, मंटू यादव, बबलू कुमार, चन्दन यादव सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com