BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

वार्ड नंबर 34 के पार्षद व स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

वार्ड नंबर 34 के पार्षद व स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

Spread the love

वार्ड नंबर 34 के पार्षद व स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

सहरसा विकास कुमार प्रभारी सहरसा

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 34 में जल जमाव की मद्देनजर वार्ड पार्षद सिंकु सिंह के द्वारा नाला निर्माण कराया जा रहा है लेकिन पूर्व वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष रंजना सिंह पति संजय कुमार सिंह के द्वारा जनहित में बन रहे नाला पर आपति दर्ज किये जाने के संबध में स्थानीय लोगों ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। दिये गए आवेदन में कहा कि हम लोग पुरानी जेल के निकट, वार्ड नं०- 34 में जमीन क्रय कर जिसमें नागरिक सुविधा यथा सड़क नाला के लिये २० फीट की चौड़ाई में जगह दिया गया है। हमलोगों की इच्छा है इस जलजमाव को दुर करने के लिए अतिशीघ्र नाला निर्माण हो ताकि भविष्य में जल के निकास से संबंधित कोई समस्या उत्पन्न नही हो। इस संवध में वार्ड आयुक्त वार्ड नं0 34 से कई बार नाला निर्माण करने का निवेदन भी किया गया हैं। नाला निर्माण का कार्य को भी रखा था लेकिन पूर्व उपाध्यक्ष द्वारा इसे निजी जमीन बताकर कार्य रोकवाने का प्रयास कर रहे हैं जो उचित नहीं है। वही नगर आयुक्त ने आवेदन एवं स्थानीय नागरिकों की समस्या को देखते हुए उन्होंने तीन सदस्य तीन जांच टीम बनाकर मामले का स्थलीय निरीक्षण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व में नगर परिषद द्वारा सड़क एवं नाला का निर्माण कराया गया था इसे देखते हुए पुनः नाला निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। इस मौके पर अनिल कुमार यादुका, अरुण कुमार यादुका,राजेश कुमार पचेरिया, विकास कुमार, लक्ष्मी देवी, मुकेश अग्रवाल, राखी कुमारी, मोना अग्रवाल, अंकित कुमार तुलसियान, मधु पंसारी, आशीष कुमार, गोपाल दहलान, विक्रम कुमार, अंजलि यादूका, सुनीता देवी सहित अन्य मौजूद थे

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com