Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद भारत जोड़ो यात्रा में फिरोजाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शमिल
भारत जोड़ो यात्रा में फिरोजाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ता हुए शमिल

अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट
फिरोजाबाद। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में फिरोजाबाद जनपद के कांग्रेसी नेता एवं पूर्व प्रदेश सचिव शैलेंद्र कुमार शर्मा राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ रहे। साथ ही जनपद फिरोजाबाद के उद्योग जगत की विभिन्न समस्याओं को राहुल गांधी के समक्ष रखा। भारत जोड़ो यात्रा में फिरोजाबाद जनपद के पूर्व जिला महासचिव आशीष तिवारी, पीसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष चांद कुरैशी, पूर्व अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष वकार खालिक, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कमलेश रावत, मुरसलीन भाई, ब्लॉक अध्यक्ष मोहित राजपूत, फैजान बेग, मोहम्मद अशरफ आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel



