सहरसा बिहार खलिहान में आग लगने से धान जलकर राख
खलिहान में आग लगने से धान जलकर राख

रिर्पोट- ललन कुमार सहरसा बिहार
एंकर- बिहार के सहरसा जिले के सौरबाजार थाना अंतर्गत सहुरिया पुर्वी पंचायत स्थित सोनवर्षा टोला वार्ड नंबर 13 में रविवार की देर रात्रि को एक धान की ढ़ेरी में आग लग जाने से हजारों रुपए की धान की क्षति हो गई।
मौके पर अग्नि शामक टीम ने आगजनी स्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया अन्यथा नहीं तो बहुत बड़ा हादसा हो सकता था। पीड़ित स्वर्गीय बलदेव यादव के पुत्र लक्ष्मण यादव ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दिए आवेदन में कहा है कि रविवार की देर रात्रि को सपरिवार अपने अपने घर में सोया हुआ था उसी आलू के दौरान अचानक परोसी उमेश यादव, रामानंद यादव,बाना यादव एवं राजकुमार यादव समेत 1 दर्जन से अधिक लोगों ने मेरे घर पर आ गया और हथियार के बल पर मुझे बंधक बना लिया तथा गाली गलौज करते हुए कहां की तुमको जो बोले थे मेरे घर के बगल में तुम्हारा जमीन है वह मुझे रंगदारी के तौर पर रजिस्ट्री करा दो तो अभी तक क्यों नहीं किया है। तुम्हारा फसल को जला दूंगा। जिसका विरोध किया तो उमेश यादव ने आदेश दिया इसका सारा फसल जला दो इतने में सभी ने मेरे करीब 7 एकर से ज्यादा कटे फसल धान, लार- पुआल की ढेर मे पेट्रोल छीटते हुए आग लगा दिया और फसल को जलाकर राख कर दिया । जिसमें मेरी लाखों रुपए की फसल की क्षति हो गई है एवं बगीचा में लगे 2 आम का पेड़ भी जल गया ।वही इसको लेकर दुसरे पक्ष बाना यादव ने कहा कि यह आरोप बेबुनियाद है मुझे जानबूझकर फंसाया जा रहा है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कुमार के कहा कि सूचना मिला हैं जांच किया जा रहा हैं ।
Subscribe to my channel



