Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

Spread the love

फिरोजाबाद: विधिक सेवा दिवस के अवसर पर निकाली जागरूकता रैली

फिरोजाबाद। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुक्रम मे बुधवार को जिला जज व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह के निर्देशानुसार विधिक सेवा दिवस के अवसर पर एवं राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बन्ध में एन.सी.सी. केडेट द्वारा जैन मंदिर से रैली निकाली गई।

रैली का शुभारम्भ प्राधिकरण की सचिव मिनाक्षी सिन्हा द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली जैन मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि गांधी पार्क चैराहा, सिनेमा चैराहा, गंज चैराहा, सदर बाजार होते हुए घंटाघर पर पहुंचकर सम्पन्न्न हुई। इसी क्रम में जिला जज, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरवीर सिंह के निर्देशानुसार तिलक इण्टर कॉलेज पर विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता, जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर प्राधिकरण की सचिव मिनाक्षी सिन्हा ने बताया कि भारतीय संविधान और उसकी समिति के अनुच्छेद 39ए की सिफारिशों के आधार पर केंद्र सरकार ने 11 अक्टूबर 1987 को कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 को अधिनियमित किया। यह अधिनियम 9 नवंबर, 1995 को प्रभावी हुआ। 1995 मे, भारत के सर्वाेच्च न्यायालय ने समाज के गरीब वर्गों की मदद और समर्थन करने और कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम के पारित होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस घोषित किया।

1987 में कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम के लागू होने की तारीख को मनाने के लिए, प्रत्येक वर्ष 9 नवंबर को राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया था और भारत के सर्वाेच्च न्यायालय ने इस दिन को 1995 में राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस के रूप में घोषित किया। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवा दिवस सेवा दिवस की स्थापना महिलाओं, अनुसूचित जनजातियों, विकलांग लोगों, अनुसूचित जातियों, प्राकृतिक आपद

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com