सुपौल बिहार मैं रहूँ या ना रहूँ बिहार आगे बढ़ कर रहेगा
मैं रहूँ या ना रहूँ बिहार आगे बढ़ कर रहेगा

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।
एंकर:-मामला सुपौल जिला के बीरपुर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बलुआ बाजार में बिहार के पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 ललित नारायण मिश्र,की बम विस्फोट में हुई थी मृत्यु जिसे बिहार के मंत्री अधिकारी सहित अन्य लोगों द्वारा सुमन श्रधांजलि देने की है।बिहार के मंत्री श्री संजय कुमार झा, ने बताया की मिथिला और कोसी में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना ही स्व0 ललित नारायण मिश्र, को सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व0 ललित नारायण मिश्र की जयंती पर सुपौल के बलुआ बाजार में आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री संजय कुमार झा,ने ये भी बताया की स्व0 ललित बाबू आज भी मिथिलावासियों की स्मृतियों में जिंदा हैं।
उनके द्वारा किये गये विकास के कामों की चर्चा उनके जाने के 48 साल बाद भी पूरे मिथिला और कोसी क्षेत्र में सुनाई देती है।
उनके द्वारा शुरू की गई पश्चिमी कोसी नहर परियोजना को पूरा करने और मिथिला के विकास के उनके सपनों को साकार करने के लिए तत्परता से प्रयास किये जा रहे हैं।
श्री संजय कुमार झा, मंगलवार को पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री स्व0 ललित नारायण मिश्र की पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव बलुआ बाजार स्थित समाधि स्थल पर बिहार सरकार द्वारा आयोजित राजकीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम में राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए मंत्री श्री संजय कुमार झा,ने ललित बाबू के चित्र पर अपनी ओर से और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
श्री संजय कुमार झा, ने कहा कि ललित बाबू स्वतंत्र भारत के पहले कैबिनेट मंत्री थे, जिनकी हत्या की गई।
लेकिन, हत्या किसने करवाई, यह 48 साल बाद भी पहेली बनी हुई है।
हालांकि सीबीआई जांच हुई, सुप्रीम कोर्ट में सालों तक सुनवाई चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और कई सवाल आज भी अनसुलझे हैं। हम सभी मिथिला और कोसी निवासी उनकी हत्या की हकीकत को जानना चाहते हैं।
श्री संजय कुमार झा ने कहा कि ललित बाबू का जन्म भले ही सुपौल जिले में हुआ, है।
लेकिन राजनीतिक जीवन में वे दरभंगा और मधुबनी सहित संपूर्ण मिथिला को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहे।
इस दौरान मेरे गांव अररिया संग्राम में भी उनका आना-जाना रहा और मेरे परिवार को लोगों के साथ लगाव रहा। ललित बाबू का व्यक्तित्व और कृतित्व हम सब के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
श्री संजय कुमार झा, ने कहा कि मिथिला और कोसी में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना ही ललित बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। विदेश व्यापार मंत्री के रूप में ललित बाबू ने पश्चिमी कोसी नहर के निर्माण के लिए भारत-नेपाल समझौता कराया था।
मिथिला की यह महत्वाकांक्षी परियोजना विभिन्न कारणों से दशकों बाद भी पूरी नहीं हो सकी।
पिछले कुछ वर्षों से जल संसाधन विभाग इसे पूरा करने में तत्परता से जुटा है।
कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में पिछले 17 वर्षों में मिथिला सहित पूरे बिहार में जिस रफ्तार से गांव-गांव तक सड़क और बिजली पहुंची है, वह ऐतिहासिक है। अब राज्य का बुनियादी ढांचा दुरुस्त हो चुका है तो बिहार विकास की एक नई छलांग लगाने के लिए तैयार है।
बिहार और खासकर उत्तर बिहार में तरक्की की राह में सबसे बड़ी बाधा है हर साल आने वाली बाढ़। बाढ़ के प्रभाव को साल-दर-साल कम करने के लिए जल संसाधन विभाग ने पिछले कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इससे मिथिला और कोसी में हजारो एकड़ कृषि योग्य भूमि को बाढ़ और जलजमाव से मुक्ति मिली है।
हजारो एकड़ भूमि में फिर से खेती शुरू होने से बड़ी संख्या में किसानों और खेत-मजदूरों को लाभ हुआ है।
मिथिला में कमला नदी की बाढ़ से स्थायी सुरक्षा के लिए जयनगर में-405- करोड़ रुपये की लागत से बराज बन रहा है और कमला के दोनों तटबंधों को- 325 /करोड़ रुपये की लागत से ऊंचा तथा सुदृढ़ कर उस पर रोड बन रहा है। इससे तीन जिलों में लाखो लोगों की बाढ़ से सुरक्षा सुनिश्चित हुई है।
उन्होंने कहा कि कोसी नदी की बाढ़ के प्रभाव को कम करने के लिए इसके तटबंध पर पिछले वर्षों में कई स्थानों पर बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य कराया गया है।
वीरपुर में देश का दूसरा फिजिकल मॉडलिंग सेंटर बन रहा है, जिससे कोसी नदी की बाढ़ से सुरक्षा से संबंधित योजनाओं में और तेजी आएगी। योजना के निर्माण से पूर्व रीवर स्टडी के लिए पुणे जाना पड़ता था, जिसमें न केवल समय लगता था, बल्कि करोड़ों रुपये खर्च भी होते थे।
इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने मंत्री संजय कुमार झा, से कुछ मांगें भी रखीं। श्री संजय कुमार झा ने कहा कि वे क्षेत्रवासियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए जल संसाधन विभाग तथा माननीय मुख्यमंत्री जी के माध्यम से उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे।

Subscribe to my channel


