Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिवबाँदा

बाँदा दो बाइकों की आपस में भिड़ंत से दो बाइक सवार गिरकर हुए एक गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल रेफर

Spread the love

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ

बांदा जनपद के अतर्रा तहसील क्षेत्र के खुरहण्ड चौकी क्षेत्र में आज शाम दो बाइक सवार आपस में टकरा गए जिसमें एक बाइक में सवार दो लोग जमीन पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सीएससी अतर्रा राहगीरों द्वारा निजी साधन से ले जाया गया। वहीं बाइक सवारों की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें सीएससी अतर्रा से जिला अस्पताल रेफर किया है।

पूरा मामला अतर्रा तहसील क्षेत्र के गांव खुरहण्ड का है जहां आज खुरहंड के बांदा रोड स्थित एक धान खरीद केंद्र के सामने दो बाइके आपस में टकरा गई जिसके बाद एक बाइक सवार तेज अली व अब्दुल मजीद पुत्र रमजान खान निवासी जखनी जमीन पर गिरकर बुरी तरह से जख्मी हो गए।टक्कर मारने वाली दूसरी बाइक मौके से फरार हो गई। घायलों ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत तेज रफ्तार होने के कारण हुई है।वो लोग जखनी से बाँदा की ओर जा रहे थे। राहगीरों ने घायलों को आनन फानन में उठाकर निजी साधन से सीएससी अतर्रा में इलाज हेतु भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात घायलों को जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर को रेफर किया साथ ही खुरहण्ड चौकी में सूचना दी।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com