Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

एक दिन की क्षेत्राधिकारी बनी नगर की होनहार छात्रा समृद्धि उपाध्याय

एक दिन की क्षेत्राधिकारी बनी नगर की होनहार छात्रा समृद्धि उपाध्याय

Spread the love

टूंडला फिरोजाबाद

आज एक दिन की क्षेत्राधिकारी बनी नगर की होनहार छात्रा समृद्धि उपाध्याय का बुके भेंट कर सम्मानित करते भाजपा पदाधिकारी।
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला ने कहा कि एक दिन के लिए टुंडला की क्षेत्राधिकारी बनी समृद्धि उपाध्याय को सी ओ बना कर बेटियो का उत्साहवर्धन करने का कार्य किया है। महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए हमें ऐसा समाज तैयार करना है जिसमें नारी को आगे बढ़ाने के लिए किसी के सहयोग की जरूरत ना पड़े।
एससी मोर्चा बृजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पारित हुआ नारी शक्ति बंधन अधिनियम विकसित भारत के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा नारी शक्ति करण को सुनिश्चित करता है यह बिल लोकतंत्र के प्रति आमजन के विश्वास को अधिक मजबूत करेगा नारी शक्ति बंधन अधिनियम व्यापक विजन वाला कानून है। इस कानून की ताकत से परिवार से लेकर समाज तक हर स्तर पर महिलाओं को आगे बढ़ाने के अवसर मिलेंगे। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा नारियों की सुरक्षा रक्षा हेतु अनेक कार्य कर दिए जा रहे हैं।
इस दौरान जिला मंत्री संजय परमार, एस आई अल्वीना पठान,सहित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका,सहित स्कूल के बच्चें मौजूद रहे।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com