पुलिस टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* पुलिस टीम पर हमला करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार। अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी।
*एंकर :-* बीते शनिवार की देर शाम सहरसा में पुलिस की टीम पर हमला किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के खजूरी गांव में अपराधियों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने ईंट पत्थर और लाठी डंडों से हमला किया था। हमले में बैजनाथपुर पुलिस शिविर प्रभारी अरमोद कुमार और एक JSI अरुण कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। पु०अ०नि० अरूण कुमार के बयान के आधार पर थाने में केस दर्ज किया गया। 22 नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिसके बाद सहरसा एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया। जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में नामजद 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोज यादव, पे० – अनिरुद्ध यादव, पप्पू यादव, पे० – स्व० भुमि यादव, सुभाष यादव, पे० – अमोग यादव, गणेश यादव, पे० – जागेश्वर यादव, जयकिशोर यादव, पे० – स्व० नथुनि प्रसाद यादव के रूप में हुई है। सभी भगवानपुर, वार्ड नं० – 5 थाना- सौरबाजार, जिला – सहरसा के रहने वाले हैं। सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वही अन्य आरोपियों के खिलाफ पुलिस छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपी भी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।
Subscribe to my channel



