इटावा जल्द होगी बागेश्वर धाम सरकार की भव्य कथा इटावा में
जल्द होगी बागेश्वर धाम सरकार की भव्य कथा इटावा में

जिला इटावा
जल्द होगी बागेश्वर धाम सरकार की भव्य कथा इटावा में
इटावा। जाने-माने वरिष्ठ समाजसेवी रवीन्द्र तिवारी गुड्डू ने बताया कि जल्द ही इटावा में बागेश्वर धाम सरकार की कथा का आयोजन उनके द्वारा कराया जायेगा।
पिछले दिनों शहर में विख्यात राम कथा वाचक श्रीराम भद्राचार्य की विशाल कथा का आयोजन कराने वाले समाजसेवी रवीन्द्र उर्फ गुड्डू तिवारी ने बताया कि अब इटावा में बागेश्वर धाम सरकार की कथा का उनके द्वारा आयोजन कराया जायेगा इसके लिये उन्होंने बागेश्वर धाम जाकर वहां के सरकार को इटावा में कथा करने के लिये आशीर्वाद और अमूल्य समय प्रदान करने का आग्रह किया है। श्री तिवारी ने बताया कि सरकार द्वारा जल्द उनको तिथि व समय प्रदान कर दिया जायेगा,तिथि मिलने पर वह इसकी जानकारी मीडिया के माध्यम से यहां के जनमानस को देंगे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel

