भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का राशन, राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का राशन, राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

आगरा- भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा गरीबों का राशन, राशन डीलर के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा….
ग्राम पंचायत इस्लामपुर आगरा- योगी सरकार की लाख कोशिशों के बावजूद भी भ्रष्टाचारियों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा रहा है गरीबों का राशन जमकर हो रही है राशन की कालाबाजारी , सरकारी राशन की कालाबाजारी और घट तोली को लेकर ग्रामीणों ने राशन डीलर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर महेश चंद्र द्वारा लगातार राशन मैं घटतौली की जा रही है और उसके बाद रात के अंधेरे में राशन की कालाबाजारी की जा रही है जिसे लेकर ग्रामीणों ने राशन अधिकारियों के समक्ष जमकर हंगामा काटा और करीब 70 शिकायतें दर्ज कराई
ग्राम पंचायत इस्लामपुर में राशन डीलर महेश चंद्र के खिलाफ ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा राशन पात्र धारकों ने दिन शनिवार 21 जनवरी को मौके पर आएअधिकारियों के समक्ष अपनी अपनी शिकायत दर्ज कराई राशन कम देने जबरन अंगूठा लगवा ना राशन कार्ड को अपने कब्जे में लेना और रात के अंधेरे में राशन की कालाबाजारी करने जैसे आरोप लगाते हुए करीब 70 राशन पात्र धारकों ने लिखित में शिकायत दर्ज कराई राशन पात्र धारकों का साफ कहना है कि उन्हें पूरा राशन नहीं दिया जाता है एक यूनिट पर राशन डीलर द्वारा 2 किलो 1 किलो राशन की कटौती की जाती है कई पात्र धारकों का कहना है कि जबरन अंगूठा लगवा लिया जाता है और उसके बाद राशन नहीं दिया जाता यह पूरा मामला जब सामने आया तब 20 जनवरी शुक्रवार को रात के अंधेरे में सरकारी राशन के कटों से लोड गाड़ी में से दूसरी गाड़ी में लोड कर हेराफेरी की जा रही थी ग्रामीणों का कहना है रात के अंधेरे में राशन डीलर द्वारा सरकारी राशन को बिक्री के लिए ले जाए जा रहा था जो मौके पर पकड़ा गया उसके बावजूद भी ग्रामीणों को यह कह कर गुमराह कर दिया गया कि राशन दूसरे राशन डीलर के यहां भिजवाया जा रहा है
ग्रामीणों का कहना है कि राशन अधिकारी भी मामले में लीपापोती करते हुए नजर आ रहे हैं ग्रामीणों का साफ कहना है ऐसे राशन डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए वही मौके पर पहुंचे राशन अधिकारी अजय चौहान ने शिकायत प्राप्त करने के बाद कहा है कि जो राशन डीलर राशन की कालाबाजारी कर रहे हैं या घट तोली कर राशन वितरित कर रहे हैं ऐसे राशन डीलरों को बख्शा नहीं जाएगा उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
फिरोजाबाद सरवन कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



