Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा कांडी मझिगावॉ मे पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर का हुआ आगमन से खुले कई विकास की राह

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगवां में 13 फरवरी को पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर का आगमन हुआ।
इस मझिगावॉ पंचायत में आने का मुख्य उद्देश्य जिला पार्षद उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौबे के द्वारा मझिगवां बस स्टैंड से गनौरी मिस्त्री के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का नाम स्वर्गीय राकेश चौबे पथ रखा गया तथा तोरण गेट का शिलान्यास भी मंत्री जी के द्वारा किया गया।
यह कार्यक्रम हनुमान मंदिर के प्रांगण में रखा गया जिसमें क्षेत्रीय ग्रामीण एवं कांडी प्रखंड के स्वयंसेवक द्वारा कुछ मांग पत्र दिए गए जिसमें स्वयंसेवक ने नियमित प्रोत्साहन राशि को हटाकर मानदेय राशि दिया जाए और हम लोगों के द्वारा सभी प्रकार का काम कराया जाता है लेकिन हम लोगों को केवल प्रधानमंत्री आवास में ही प्रोत्साहन राशि मिलती है
पंचायत सचिवालय
स्वयंसेवक का नाम बदल कर पंचायत सचिवालय सहायक किया जाए तथा बकाया प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। मांग पत्र देते हुए स्वयंसेवक अजीत कुमार सिंह, जयपाल कुमार भारती, राकेश कुमार राम, नीलम देवी, अरविंद कुमार ,दिनेश रजवार तथा अन्य स्वयंसेवक उपस्थित थे
इस कार्यक्रम में कई ग्रामीणों ने अपना मांग पत्र मंत्री जी को सौंपा।
मंत्री जी के स्वागत में उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा चौबे, मझिगावॉ पंचायत मुखिया श्रीमती रंभा देवी देवी, कांडी वीडियो मनोज तिवारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com