फिरोजाबाद कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा
कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा

टूंडला फिरोजाबाद
कांग्रेस द्वारा निकाली जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार की रात में टूण्डला पहुंची जहां उसका चेयरमैन के प्रत्याशी ललित जैन ने अपने साथियों के साथ स्वागत किया इस मौके पर यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा का उद्देश्य देश में भाईचारा और अमन चैन को स्थापित करना है भारतीय जनता पार्टी पर उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार ने कोई भी अपना वादा पूरा नहीं किया जो भी वादे किए थे सब हवा-हवाई थे वहीं चेयरमैन के प्रत्याशी ललित जैन ने कहा कि नगर में भारत जोड़ो यात्रा का उनके नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया है भारत जोड़ो यात्रा से इस देश को नई दिशा मिलेगी साथ ही साथ लोगों को कांग्रेस की नीति और रीति की जानकारी मिलेगी टूण्डला में यात्रा का स्वागत होने के बाद यात्रा आगरा की ओर प्रस्थान कर गई
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel


