Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : किशनपुरा में सनराइज एकेडमी कोचिंग में मनाया गया गुरु पूर्णिमा

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

सनराइज एकेडमी में मनाया गया गुरु पूर्णिमा
बिशुनपुरा:- आज दिनांक 24 जुलाई 2021 दिन शनिवार को सनराइज एकेडमी बिशनपुरा के प्रांगण में गुरु पूर्णिमा का आयोजन किया गया जिसमें आर एस एस संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच भगवा ध्वज को सम्मान एवं गुरु दक्षिणा समर्पित किया गयाl इस कार्यक्रम के आयोजन करता संघ कार्यवाह कुंदन विश्वकर्मा एवं खंड संपर्क प्रमुख सह सनराइज एकेडमी के निदेशक संजय सूर्या थे lइस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार यादव, खंड कारवां श्री सुरेंद्र कुमार सिंह, महाविद्यालय खंड प्रमुख श्री अशोक कुमार मेहता, बौद्धिक खंड प्रमुख श्री पंकज गुप्ता, समरसता खंड प्रमुख श्री महेश्वर राम, विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णा विश्वकर्मा, व्यवसायिक संघ पदाधिकारी श्री नवल किशोर गुप्ता, अजय प्रताप देव साहित्य कोचिंग के विद्यार्थी उपस्थित थे l
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता एवं मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार यादव ने कहा कि गुरु ही सर्वोपरि हैं साथ ही महाविद्यालय खंड प्रमुख श्री अशोक कुमार मेहता ने कहा कि आर एस एस का गुरु भगवा ध्वज सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है जिसे उगते हुए सूर्य एवं जलते हुए आग के रंगों से लिया गया है, जो विजय की ओर संकेत करता है l इसके बाद विधायक प्रतिनिधि श्री कृष्णा विश्वकर्मा एवं समाजसेवी श्री नवल किशोर गुप्ता ने गुरु की महिमा का बखान करते हुए कहा कि गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है एवं बौद्धिक प्रमुख पंकज गुप्ता ने गुरु के बारे में विस्तार से चर्चा किया तथा साथ ही सह खंड करवा श्री सुरेंद्र कुमार सिंह ने भगवा ध्वज का विस्तार से वर्णन किया l इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर कोचिंग के निदेशक संजय सूर्या के द्वारा अपने गुरुजनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गयाl इस कार्यक्रम का संचालन खंड करवा कुंदन विश्वकर्मा के द्वारा किया गयाl अंत में भगवान राम के प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन की घोषणा की गई हैl

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com