Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार संवेदक की लापरवाही, ग्रामीण लोगों में आक्रोश 

संवेदक की लापरवाही, ग्रामीण लोगों में आक्रोश 

Spread the love

रिपोर्ट -: ललन कुमार सहरसा बिहार

एंकर -: बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर
एन एच 107 सहरसा- मधेपुरा मुख्य मार्ग स्थित निराला नगर बैजनाथपुर में सड़क किनारे बीपी मंडल की प्रतिमा स्थापित हैं, लेकिन गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिसको लेकर दर्जनों ग्रामीण लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। स्थानीय सरपंच अरुण कुमार ने एन एच 107 सड़क निमार्ण कर रहे संवेदक पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा है कि करीब छह माह पूर्व बैजनाथपुर चौक पर से बीपी मंडल की प्रतिमा को निराला नगर बैजनाथपुर में स्थापित किया गया था। संवेदक की मनमानी पोल खोल कर रख दिया है। आगामी 25 अगस्त को बीपी मंडल की जयंती हैं लेकिन संवेदक की नजर इधर नहीं है, बतादें कि बैजनाथपुर चौक स्थित फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण को लेकर बीपी मंडल की प्रतिमा को संवेदक के द्वारा निराला नगर बैजनाथपुर में स्थापित कर छोड़ दिया गया है। जिससें ग्रामीण लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि संवेदक जितना ग्रामीण गणमान्य लोगों से बीपी मंडल की प्रतिमा को लेकर वादा किया है, वे अगामी 15 अगस्त तक पूरा करे ताकि जयंती धूमधाम से मनाई जाए, अन्यथा नहीं तो आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com