चित्रकूट श्रीमती वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक महोदया चित्रकूट के दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने किया शहर में पैदल गस्त
श्रीमती वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक महोदया चित्रकूट के दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने किया शहर में पैदल गस्त

* चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

प्रेस नोट-चित्रकूट पुलिस*
श्रीमती वृंदा शुक्ला पुलिस अधीक्षक महोदया चित्रकूट के दिशा निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने किया शहर में पैदल गस्त
*शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कर्वी शहर में पैरामिलीट्री फोर्स के साथ पैदल गस्त/एरिया डोमिनेशन कर आमजनमानस से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया*
चित्रकूट जनपद में आज दिनाँक-14.12.2022 को * चित्रकूट पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृंदा शुक्ला के निर्देशन में आगामी नगर निकाय चुनाव* के दृष्टिगत *अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट श्री चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर श्री हर्ष पाण्डेय, आरएफ 101 कम्पनी के असिसंटेंट कमाण्डेंट,* आरएएफ 101 कम्पनी के जवान एवं थाना कोतवाली कर्वी पुलिस बल के साथ कर्वी शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गस्त कर एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही की गयी । पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओँ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया ।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्री अवधेश कुमार मिश्रा, चौकी प्रभारी सीतापुर श्री प्रवीण कुमार सिंह, चौकी प्रभारी शिवरामपुर श्री राजोल नागर एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण साथ में रहे ।
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel



