Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

लगभग 1 माह से लापता युवक का शव मिला नाले में परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

लगभग 1 माह से लापता युवक का शव मिला नाले में परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

*लगभग 1 माह से लापता युवक का शव मिला नाले में परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप*
पूरा मामला थाना रामगढ़ क्षेत्र के अन्तर्गत कोहिनूर रोड के नाले से जुडा हुआ है

आज दिनांक 4 2 2023 को स्थानीय लोगों में उस समय हड़कंप मच गया 1 माह से लापता युवक का शव अचानक नाले में पड़ा मिला
मामला फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र कोहिनूर रोड का है यहा के रहने वाले शमीउद्दीन उर्फ शममु पुत्र कादर हुसैन थाना रामगढ़ से लगभग 1 माह से लापता थे जिनका शव कोहिनूर नाले में पड़ा मिला तो वहीं परिजनों में हड़कंप मच गया परिजनों का आरोप है 3 जनवरी को रात लगभग 9:45 बजे शमीउद्दीन घर से लापता हुए था बताया ठेके के पास कैंटीन पर दारू पीने गए थे तब वहीं पर कुछ लोगों के साथ उनकी कहासुनी हुई जिसके बाद वहा से लापता हो गया और उनका कोई सुराग नहीं लग पाया हमने थाने में एफ आई आर दर्ज कराई और शक के आधार पर लल्ला सद्दा भोला के नाम भी दर्ज कराए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार जनों का कहना है कि आरोपी युवकों से पैसे लेकर उनको छोड़ दिया जाता था उनसे गहनता से पूछताछ नहीं की गई जिसके चलते आज हमारे पति शमीउद्दीन का शव नाले में पड़ा मिला है फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद के सरकारी अस्पताल के पोस्टमार्टम ग्रह में रखवाया गया है

फिरोजाबाद के अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com