उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी निर्णायक आंदोलन पर होगा अहम फैसला- शिवमंगल सिंह
उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी निर्णायक आंदोलन पर होगा अहम फैसला- शिवमंगल सिंह

कानपुर, उत्तर प्रदेश, भारत।
👉02 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी निर्णायक आंदोलन पर होगा अहम फैसला- शिवमंगल सिंह
👉उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी निर्णायक आंदोलन हेतु ऑपरेशन विजय सुप्रीमों ने 02 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश पदाधिकारियों की बुलाई अहम बैठक
👉उत्तर प्रदेश को नशा मुक्त बनाने संबंधी उत्तर प्रदेश सरकार के ढीले रवैये पर ऑपरेशन विजय ने 02 अक्टूबर को बुलाई अपने सभी पदाधिकारियों की अहम बैठक
👉उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी निर्णायक आंदोलन हेतु ऑपरेशन विजय की 02 अक्टूबर गांधी जयंती पर होगी प्रदेश स्तरीय बैठक
👉02 अक्टूबर गांधी जयंती पर उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी निर्णायक आंदोलन के फैसले वाली बैठक में सभी पदाधिकारी हो शामिल- शिवमंगल सिंह
अपने जीवन में कई एतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए, समाज को कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रेरणा देने के साथ-साथ सर्व समाज के पीड़ितों एवं न्याय से वंचितों को निशुल्क न्याय दिलाकर उनके चेहरों पर स्थाई मुस्कान लाने के लिए लगातार संघर्षरत एडवोकेट शिवमंगल सिंह आईपी ने समाज में नशा समाज की सबसे खतरनाक बुराई मानते हुए, विगत 15 अगस्त 2026 को अपने पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर पूरे भारत को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सर्वप्रथम भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने हेतु निर्णायक फैसला लिया था, जिसके तहत विगत समय में ऑपरेशन विजय के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव वी के सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद द्वारा उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को अब तक दो पत्र भेजे जा चुके हैं, परंतु किसी के भी तरफ से ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग को अब तक उत्तर प्रदेश विधानसभा में उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने संबंधी विधेयक लाने की जानकारी नहीं दी गई है।
जिसको अति गंभीरता से लेते हुए ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट शिवमंगल सिंह आईपी ने आज बताया, कि हमारे प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव वी के सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट इलाहाबाद द्वारा तीसरा यानि अनुस्मारक पत्र 02 उत्तर प्रदेश सरकार के प्रमुखों को भेजा जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया की दो पत्रों का जवाब न मिलने से हमें सरकार की मंशा का अनुभव हो रहा है, कि सरकार सोई हुई है और उसको जगाने के लिए ऑपरेशन विजय को अपना अग्रिम कदम उठाना पड़ेगा जिसके लिए हमने 02 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार समय दोपहर 1:00 बजे अपने उत्तर प्रदेश के समस्त जिला अध्यक्षों एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें हम 20 नवंबर 2026 से उत्तर प्रदेश को पूर्ण नशा मुक्त बनाने हेतु सरकार को जगाने के लिए निर्णायक आंदोलन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इको गार्डन में शुरू करने के संबंध में अपने पदाधिकारियों से सहमति लेंगे। यदि पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद निर्णायक आंदोलन की सहमति बनती है, तो ऑपरेशन विजय बुराइयों के खिलाफ जंग देश व समाज हित में 20 नवंबर 2026 से उत्तर प्रदेश की राजधानी इको गार्डन में अनिश्चितकालीन धरना/ आंदोलन शुरू करेगा और यह आंदोलन सिर्फ उत्तर प्रदेश तक सीमित नहीं होगा बल्कि पूरे भारत तक जाएगा।
शिवम कुमार (मीडिया प्रभारी)
Subscribe to my channel



