Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा बिहार कीचड़ की जिंदगी जीने को विवश है कोसी बांध के भीतर बसे लोग

कीचड़ की जिंदगी जीने को विवश है कोसी बांध के भीतर बसे लोग

Spread the love

*रिपोर्ट :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

सहरसा जिले के नवहट्टा प्रखंड अंतर्गत कोशी बांध के अंदर रसलपुर गांव में हाइस्कूल के समीप आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गयी है।वहाँ के ग्रामीण हलकान और परेसान है।हल्की भी अगर बारिश होती है तो लोगों को पैदल भी चलना दुर्लभ हो जाता है।पानी और कीचड़ जमा रहने से ग्रामीणों को तो दिक्कत हो ही रही है खासकर स्कूल जाने वाला छात्र और छात्राएं को भी भाड़ी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है।बहुत छात्र छात्राएं पानी और कीचड़ को लेकर स्कूल जाना बंद कर दिया है।वहीं ग्रामीण इस समस्या से निदान को लेकर जिला प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग कर रहे हैं।
वहीं ग्रामीण सुरेंदर यादव ने बताया कि एक साल पहले इस रोड को ठीकेदार के द्वारा बनवाया गया था,लेकिन ठीकेदार रोड को सही ढंग से बनाया नहीं और रोड टूट गया,जिसके चलते इस रोड पर पानी और कीचड़ लगा हुआ है।इस रोड पर न पैदल चल सकते हैं और न ही कोई गाड़ी जा सकता है।लोगों को आवागमन को लेकर भाड़ी दिक्कतों का सामना करना पर रहा है।
पानी और कीचड़ को लेकर परेसान दूसरा ग्रामीण श्यामसुंदर यादव ने कहा कि बहुत परेसानी है यहां।रोड पर इतना कीचड़ और पानी जमा रहता है जिससे आदमी भी इस कीचड़ में फंस जाता है।बच्चा सब भी इस कीचड़ और पानी को लेकर स्कूल नहीं जा पाता है।इसलिए हम सभी ग्रामीणों के मदद और चंदा इकट्ठा कर पानी लगे सड़क पर मिट्टी गिरवा रहे है और जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि इस रोड को अविलंब ठीक करवाया जाय ,जिससे लोगों को चलने फिरने में आवगमन की समस्या उतपन्न नही हो सके,और बच्चे सब भी स्कूल जा सके।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com