फिरोजाबाद गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया मिष्ठान वितरण
गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया मिष्ठान वितरण

गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत पर भाजपा पदाधिकारियों ने किया मिष्ठान वितरण
टूंडला। गुजरात प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनावों में प्रचंड जीत होने पर नगर में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा भाजपा कार्यालय पर मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया गया।
इस अवसर भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की विधानसभा चुनावों में भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। गुजरात वासियों ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा सरकार बनाने में अपना योगदान दिया है। निश्चित ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा गुजरात में विकास की गंगा बहेगी। इस मौके पर बृजक्षेत्र सहप्रभारी एससी मोर्चा, जिलामंत्री संजय परमार, धर्मेंद्र चौधरी, आकाश गुप्ता, वीरेश सिंह तोमर, माधव पाठक, सुधांशु पाठक, आदित्य प्रताप, मोहित उपाध्याय, रेखारानी, श्याम मोहन उपाध्याय, अनिल बाल्मिकी, सतीश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



