मन की बात कार्यक्रम को लेकर बरेटा पंचायत में हुई बैठक
मन की बात कार्यक्रम को लेकर बरेटा पंचायत में हुई बैठक

*मन की बात कार्यक्रम को लेकर बरेटा पंचायत में हुई बैठक*
मन की बात कार्यक्रम सुनते ग्रामीण। सेमापुर में
कटिहार जिले के बरारी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सेमापुर मंडल के बरेटा पंचायत के सेमापुर गांव बूथ नंबर 209 में रेडियो के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा तय कार्यक्रम मन की बात को सुना गया। कार्यक्रम में कटिहार जिला के महिला भाजपा मंत्री शांति जैसवाल एवं सेमापुर के बुथ अध्यक्ष पप्पू सिंह शामिल हुए। प्रधानमंत्री द्वारा जी20 सम्मेलन, पर्यटन, रोजगार, संस्कृति एवं संगीत, शिक्षा पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। जिसे सभी ने ध्यान पूर्वक सुना। यह कार्यक्रम सेमापुर मंडल के सभी शक्ति केंद्र पर सुना गया। इस कार्यक्रम में , सेमापुर मंडल बूथ अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह, युवा नेता अमित सिंह, ,डॉक्टर बी एन गुप्ता ,मेघनाथ साह राम कुमार शाह कृष्णा सिंह गुड्डू सिंह सोनू सिंह रजनी देवी और भी कई महिलाएं बच्चे एवं ग्रामीण शामिल हुए।

Subscribe to my channel


