Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

बारिश की वजह से कोसी के जलस्तर में इजाफा। सहरसा में लोगों को भय, राहत के लिए नहीं की गई है कोई व्यवस्था।

बारिश की वजह से कोसी के जलस्तर में इजाफा। सहरसा में लोगों को भय, राहत के लिए नहीं की गई है कोई व्यवस्था।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* बारिश की वजह से कोसी के जलस्तर में इजाफा। सहरसा में लोगों को भय, राहत के लिए नहीं की गई है कोई व्यवस्था।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा से आ रही है जहां नेपाल के तराई इलाके में हो रही वर्षा की वजह से कोशी का जलस्तर लागातार बढ़ रहा है ,जिससे कोशी तटबंध के अंदर बसे लोग खतरे की आशंका को लेकर डरे सहमे है। दरअसल मानसून सुरु होते ही कोशी का रौद्र रूप हर साल देखने को मिलता है ऐसे में मानसून के शुरुवात में वर्षा नही होने से कोशी उफान पर नही थी। जिस वजह से नवहट्टा प्रखंड के कोशी नदी के अंदर बसे लाखों की आबादी बेफिक्र थे। लेकिन लागातार चार दिन से हो रही वर्षा ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है लोग डरे सहमे है।
स्थानीय लोग संतोष कुमार सुमन की मानें तो कोशी नदी का लागातार वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ रहा है जो खतरे को लेकर आशंका बनी हुई है। हालांकि जिला प्रशासन द्वारालेएलर्ट किया गया है। लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है की अगर हालात बिगड़ता है तो लोगों का ठिकाना क्या होगा कहां रहेंगे लोग।
वहीं दूसरे स्थानीय लोग मोहम्मद कलाम की माने तो लगातार बारिश हो रही है जिससे कोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया है और लगातार बढ़ ही रहा है।यहां आसपास के ग्रामीणों को डर सता रहा है की अगर कहीं और ज्यादा बारिश होती है और कोशी नदी का जलस्तर बढ़ गया तो खतरे की घण्टी बज जाएगी।वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिला प्रशासन की तरफ से कोई देख रेख नहीं किया जा रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com