Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
चित्रकूट : भूमि उपलब्ध कराने हेतु बैठक कराई गई

चित्रकूट उत्तर प्रदेश न्यूज़

आज दिनांक 2 सितंबर को ग्राम ऐलहा बढैया में दतिया बाबा आश्रम में मा. विधायक जी के प्रतिनिधि मनोज तिवारी की अध्यक्षता में खुली बैठक और चौपाल का आयोजन किया गया ,इस बैठक में कोल जाति के मुख्यमंत्री आवास हेतु चयनित लाभार्थियों में से भूमिहीन व्यक्तियों को आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने हेतु भूमि प्रबंधक समिति का प्रस्ताव किया गया ,इस प्रस्ताव में 66 व्यक्तियों के नाम शामिल किये गये । उपरोक्त सूची की पात्रता का बैठक में परीक्षण किया गया । बैठक में उपजिलाधिकारी और तहसीलदार मानिकपुर ,लेखपाल ऐलहा बढैया उपस्थित रहे। गरीबों की समस्या को ध्यान में रखते हुए उप जिला अधिकारी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव विधायक आनंद शुक्ला ने किया सराहनीय कार्य सभी लाभार्थियों को आवास बनाने हेतु भूमि आवंटन किया गया
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel


