Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद घर के गेट के बाहर मिला युवती का शव

घर के गेट के बाहर मिला युवती का शव

Spread the love

शिकोहाबाद: घर के गेट के बाहर मिला युवती का शव

-पीड़िता के पिता ने लगाया बेटी की हत्या का आरोप

शिकोहाबाद। सोमवार देर रात पंजाबी काॅलौनी निवासी एक युवती का शव उसके ही घर के दरवाजे पर पड़ा मिला। पीड़ित परिवार ने एक युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

मामला शिकोहाबाद नगर के पंजाबी कॉलोनी कटरा मीरा का है। पीड़िता के पिता रामशंकर गुप्ता ने बताया, किरात 10ः30 बजे की बात है। मैं और बेटी हनी गुप्ता (26) घर पर थे। जबकि पत्नी व बेटा शादी समारोह में गए थे। बेटी दूसरे कमरे में थी। इसी बीच घर का डोर बजी। बेटी दरवाजा खोलने के लिए गई। काफी देर बाद वह नहीं लौटी और ना ही दरवाजा बंद करने की आवाज आई। तो मैंनें बाहर निकलकर देखा तो गेट के पास ही बेटी जमीन पर पड़ी है। दरवाजा भी खुला हुआ था। उसके सिर से खून निकल रहा था। पास में प्लास भी पड़ा था। जल्दी से उसे लेकर अस्पताल गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पीड़िता के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप ई-रिक्शा चालक रिंकू पर लगाया है।

सूचना पर पहुंचे एसपी ग्रामीण कुंवर रणविजय सिंह, थाना प्रभारी हरवेन्द्र मिश्रा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी ग्रामीण ने बताया कि मृतका के पिता ने हत्या की बात कही है। तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले के खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। जांच पड़ताल जारी है।

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com