फिरोजाबाद परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष बने रिंकू लवानियां

परशुराम शोभायात्रा के अध्यक्ष बने रिंकू लवानियां
टूंडला। ब्राह्मण समाज की एक बैठक महर्षि परशुराम शोभायात्रा को लेकर हुई। बैठक में सर्वसम्मति से रिंकू लवानियां अध्यक्ष चुने गए। बैठक में सात मई को शोभायात्रा निकालने पर सहमति व्यक्त की गई।
महर्षि परशुराम शोभायात्रा को लेकर ब्राह्मण समाज की बैठक भाजपा नगर अध्यक्ष रूपेश शुक्ला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विगत वर्ष का आय-व्यय का ब्यौरा देते हुए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से रिंकू लवानियां को अध्यक्ष, आलोक उपाध्याय को संयोजक, नरेंद्र शर्मा उपाध्यक्ष, त्रिलोकीनाथ महामंत्री, आशुतोश गर्ग कोषाध्यक्ष, रिंकू उपाध्याय सचिव, पंकज शर्मा संगठन मंत्री, ज्ञानप्रकाश गौतम व्यवस्था प्रमुख, अंकित शर्मा मीडिया प्रभारी, विशाल भारद्वाज, तरुण उपाध्याय, प्रशांत शर्मा, मोहित कौशिक, मोहित दुबे मंत्री, कौशल तिवारी और तरुण शर्मा भोजन प्रमुख बनाया गया।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद
Subscribe to my channel

