फिरोजाबाद भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की
भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

पंडित श्याम शर्मा मंडल प्रभारी
आज भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर भारत रत्न एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई की पुण्यतिथि पर भाजपाइयों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि आज ही के दिन पूर्व 4 अगस्त को परम आदरणीय अटल बिहारी बाजपेई जी का निधन हुआ था वह भारतीय राजनीतिक के उन चंद नेताओं में से एक है जो कभी दलगत राजनीति के बंधन में नहीं बंधे और उन्हें हमेशा ही सभी पार्टियों से भरपूर प्यार व स्नेह मिला विपक्षी दलों के नेता उनकी तर्कपूर्ण वाणी के आगे कुछ भी नहीं बोल पाते थे। भाजपा एससी मोर्चा ब्रजक्षेत्र के सहप्रभारी रामतीर्थ सिंह चक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भी वह सबसे लोकप्रिय नेता रहे हैं 80 और 90 के दशक में पैदा हुए या बड़े हुए हर शख्स के मनपसंद नेता के लिस्ट में अटल जी का नाम सबसे ऊपर रहा है उनके चहेते और विरोधियों का दिल भी जीत लेने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी वाजपेई जी का सार्वजनिक जीवन बहुत ही बेदाग और साफ सुथरा था इसी बेदाग छवि और साफ-सुथरे सार्वजनिक जीवन की वजह से अटल बिहारी वाजपेई का हर कोई सम्मान करता था विचार गोष्ठी में जिला मंत्री संजय सिंह परमार,बृजक्षेत्र संयोजक सुशील पोनियां,लोकेश जादौन,दुष्यंत जादौन,तरुण शर्मा, नीटू उपाध्याय,ब्रजपाल सिंह परमार,सतीश शर्मा,देवांशू प्रताप सिंह,लोकेंद्र सिंह, डा गौतम सिंह नौहवार,आदि लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel



