फिरोजाबाद टूंडला नगर के अलावलपुर मार्ग पर कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो गई
टूंडला नगर के अलावलपुर मार्ग पर कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो गई

टूंडला फिरोजाबाद
टूंडला नगर के अलावलपुर मार्ग पर कलश यात्रा के साथ ही श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ हो गई कलश यात्रा पूर्व प्रधान चौधरी रामबाबू के आवास से शुरू हुई और मोहल्ला भ्रमण के बाद उनके आवास पर स्थित भागवत पंडाल में आकर के संपन्न हुई भागवत कथा को लेकर कार्यक्रम के आयोजक देवेंद्र प्रधान ने बताया के धीर बाबा महाराज के सानिध्य में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है जो सोमवार से शुरू हो गई है और आगामी 4 दिसंबर तक चलेगी 5 दिसंबर को विशाल भंडारा किया जाएगा उन्होंने क्षेत्रीय लोगों से भागवत कथा में आकर धार्मिक लाभ उठाने की अपील की है कलश यात्रा के दौरान पशु हाट मेला पचोखरा के मालिक बृजेश उपाध्याय संतोष उपाध्याय की विशेष उपस्थिति रही जिनका आयोजकों द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया
धीर बाबा महाराज ने बताया कि अब तक लगभग 57 भागवत करा चुके हैं भागवत कथा के माध्यम से लोगों को संस्कार मिले वे अपने धर्म के प्रति जागरूक हो इसी उद्देश्य के तहत जगह-जगह भागवत कथाएं कराई जा रही हैं
फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



