मधेपुरा : मधेपुरा जिले के घैलाढ़ व गम्हरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ

मधेपुरा
रिपोर्ट कविता कुमारी

मधेपुरा जिले के घैलाढ़ व गम्हरिया प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ, मतदान में पुरुष से ज्यादा महिलाओं ने बढ चढ कर हिस्सा लिया .
मतदाताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया,घैलाढ़ प्रखंड में पुरुष मतदाता 53.26% महिला 68.13% कुल
60.46 फीसदी मतदान हुआ,तथा गम्हरिया प्रखंड में पुरूष मतदाता 53.79% महिला 71.56% कुल 62.49 फिसदी मतदान हुआ,मतदाओं में सुबह से ही मतदान को लेकर काफी उत्साह था। दोपहर में सूरज की तपिश के बीच भी मतदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जैसे जैसे तपिश बढ़ रही थी वैसे वैसे मतदान का प्रतिशत भी बढ़ता रहा। मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें मतदातओं की लगी रहीं।
अपनी बारी की प्रतीक्षा में लोग बैठे नजर आए। घैलाढ़ प्रखंड में 115 और गम्हरिया में 102 बुथ बनाएं गये. शांतिपुर्ण तरीके से मतदान करने को लेकर डीएम व एसपी ने तमाम मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान ठीक से होने के बारे में जानकारी ली। वहीं मतदान केंद्रों पर आसपास मौजूद अनावश्यक खड़े लोगों से मतदान करने के संबंध में जानकारी ली और अनावश्यक खड़े होने पर सुरक्षा कर्मियों को ऐसे लोगों को दो सौ मीटर दूर करने के निर्देश दिए। डीएम श्याम बिहारी मीणा ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है,उन्होंने कड़ी हिदायत कि यदि कहीं भी कोई भी गड़बड़ी करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि कई जगह पर देखा गया कि महिलाएं की लंबी कतार में लाइन लगी थी और वोटिंग को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया इसी बीच आपको बता दें कि मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चित्ती पंचायत के बूथ संख्या 15 पर पुलिस और पब्लिक में भिड़ंत हुई और जमकर हुई रोरेबाजी, मौके पर पहुंचे वरिय अधिकारी ने सभ

Subscribe to my channel



