BreakingPublicबिहारस्थानीय खबरें

पर्चा बनवाकर युवती को जर्जर इमारत में ले गए युवक सदर अस्पताल में छेड़खानी का वीडियो वायरल

पर्चा बनवाकर युवती को जर्जर इमारत में ले गए युवक सदर अस्पताल में छेड़खानी का वीडियो वायरल

Spread the love

लोकेशन   सहरसा
संवाददाता   विकास कुमार 7545820714

पर्चा बनवाकर युवती को जर्जर इमारत में ले गए युवक सदर अस्पताल में छेड़खानी का वीडियो वायरल पुलिस-प्रशासन अलर्ट

सहरसा सदर अस्पताल से जुड़ा एक छेड़खानी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि इलाज के लिए आई एक युवती का पर्चा बनवाने के बाद तीन युवक उसे बहला-फुसलाकर अस्पताल की पुरानी और जर्जर दो मंजिला इमारत में ले गए, जहां उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया गया। युवती के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद जीएनएम और एएनएम कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे युवकों के चंगुल से छुड़ाया। इस दौरान अस्पताल कर्मियों ने दो युवकों को पकड़ने की कोशिश की और घटना का वीडियो भी बना लिया, जो बाद में वायरल हो गया। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी दीपेश कुमार को भेजा गया, जिसके बाद डीएम ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार और महिला थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच के दौरान उस पुरानी इमारत से नशीले पदार्थों और कफ सिरप के कई रैपर भी बरामद किए गए हैं। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि फिलहाल पीड़िता की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है, लेकिन पुलिस युवती का बयान दर्ज कर सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com