Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

Spread the love

फिरोजाबाद: थाना समाधान दिवस में डीएम-एसएसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

-थाना नारखी व पचोखरा में आयोजित हुआ थाना समाधान दिवस

फिरोजाबाद। स्थानीय स्तर पर जनता की समस्याओं को त्वरित निस्तारण कराने के उद्देेश्य से शनिवार को थाना नारखी व पचोखरा में जिलाधिकारी रवि रंजन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

शनिवार को डीएम रवि रंजन एवं एसएसपी आशीष तिवारी ने थाना समाधान दिवस में आयेे हुये फरियादियों की समस्याओं को एक-एक कर सुना और मौके पर ही पुलिस व राजस्व के अधिकारियों को अविलम्ब पूरी गुणवत्ता के साथ प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिये। थाना पचोखरा में सरकारी चकरोड़ खाली कराने के लिए मौके पर ही पुलिस व राजस्व के अधिकारियों को रवाना किया और निर्देश दिए कि सरकारी अभिलेखों में दर्ज चकरोड़ की माप कर अतिक्रमण हटवाया जाए। जिलाधिकारी ने समाधान दिवस के अवसर पर सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकारी भूमि व जबरन कब्जा व सम्बन्धित विवादों का निस्तारण त्वरित गति से किया जाऐं।
उन्होेने भूमि विवादों से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में राजस्व व पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम गठित कर व मौका मुआयना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश टीम के सम्बन्धित अधिकारियों को दिए। उन्होेने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि थाने पर आने वाली प्रत्येक शिकायत को गम्भीरता से लंे और उनका त्वरित समाधान करें। थाना समाधान दिवस के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने गत थाना समाधान दिवसों के रजिस्टर को देखा और निर्देश दिए कि शिकायतकर्ता का फोन नंबर अवश्य दर्ज किया जाए और प्राप्त हो रहे सभी मामलों में मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच की जाए। इसके उपरांत बूथों का निरीक

फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com