एस एच ओ राम शंकर प्रजापति और मंझनपुर यातयात अधिकारी के द्वारा सघन चेकिंग अभियान
एस एच ओ राम शंकर प्रजापति और मंझनपुर यातयात अधिकारी के द्वारा सघन चेकिंग अभियान

कौशांबी उत्तर प्रदेश न्यूज़
एस एच ओ राम शंकर प्रजापति और मंझनपुर यातयात अधिकारी के द्वारा सघन चेकिंग अभियान
चित्रकूट सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत गुरुवार को S H O महेवा घाट और मंझनपुर कोतवाली पुलिस की ओर से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमे चित्रकूट के राजापुर व कौशाम्बी जिले को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग महेवा घाट सहित सभी तिराहों-चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की गई। कार टैक्सी व बाइकों पर ओवर लोड चलने वालों का चालान काटा जबकि कोतवाली पुलिस ने शहर में 180 लोगों को बाइक पर दो सवारी और बिना हेलमेट के चलते पकड़कर जुर्माना वसूल किया। अभियान के तहत वाहन चालकों को आगे से यातयात का पालन करने की नसीहत दी गई। सभी से कहा गया कि आप लोग यातायात के नियमों का पालन करो अन्यथा की स्थिति में आपका इसी तरह चालान काटा जाएगा जिसके जिम्मेदार आप सभी स्वयं होंगे
मंडल प्रभारी गंगा प्रसाद करवरिया

Subscribe to my channel