बांदा का नाम बदलकर “बामदेव नगर” किए जाने की मांग, आयुक्त को भेजा गया पत्र
बांदा का नाम बदलकर "बामदेव नगर" किए जाने की मांग, आयुक्त को भेजा गया पत्र

बांदा का नाम बदलकर “बामदेव नगर” किए जाने की मांग, आयुक्त को भेजा गया पत्र
योगेन्द्र प्रताप सिंह प्रभारी 
पौराणिक महत्व और बामदेव ऋषि से जोड़कर नाम बदलने का प्रस्ताव, बार संघ अध्यक्ष विमल कुमार सिंह ने आयुक्त सर को सौंपा ज्ञापन।
*बांदा* | बुंदेलखंड के ऐतिहासिक जनपद बांदा का नाम बदलकर “बामदेव नगर” किए जाने की मांग उठी है। इस संबंध में चित्रकूटधाम मण्डल के आयुक्त को पत्र भेजकर आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का अनुरोध किया गया है।
पत्र में कहा गया है कि बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित बांदा बेहद प्राचीन शहर है और यह चित्रकूट मण्डल का मुख्यालय भी है। पूरे विश्व में बांदा अपने गौरवमयी इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।
*पौराणिक तर्क दिए गए*
मांगकर्ताओं ने तर्क दिया कि यहां कालिंजर का ऐतिहासिक किला स्थित है, जो नेशनल हैरिटेज है। यहां प्रसिद्ध नीलकण्ठ मंदिर है और मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं यहां विराजमान थे।
बांदा शहर में बाम्बेश्वर मंदिर भी है, जो 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है। यहां प्राचीन बामदेव ऋषि ने तपस्या की थी। पहले इसका नाम “बम्दा” था, जो कालांतर में बांदा हो गया।
ऋग्वेद में बामदेव ऋषि का उल्लेख है और उन्हें देवतुल्य माना जाता है। इसी आधार पर जनपद बांदा की पहचान “बामदेव नगर” के रूप में होनी चाहिए।
*क्या कहा गया पत्र में*
पत्र में आयुक्त से विनम्र प्रार्थना की गई है कि क्षेत्र के पौराणिक महत्व को देखते हुए जनपद-बांदा का नाम बदलकर “बामदेव नगर” किए जाने हेतु आवश्यक प्रक्रिया आरम्भ करने का आदेश दिया जाए। कहा गया है कि बांदा की जनता इस निर्णय के लिए सदैव आभारी रहेगी।
इस अवसर पर वार संघ अध्यक्ष विमल कुमार सिंह महासचिव राजेश त्रिपाठी कोषाध्यक्ष सुशील कुमार विनोद सिंह शिवपूजन पटेल विवेक सिंह रहें
Subscribe to my channel



